spot_img
32.1 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

Amritsar: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, SGPC ने की बंदी सिंहों की रिहाई की मांग

Amritsar: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा, SGPC ने की बंदी सिंहों की रिहाई की मांग

National desk | Btv Bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति एक दिन अमृतसर में रुकेंगी। इसके बाद उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से राष्ट्रपति को दो अलग-अलग पत्र सौंपे गए।

पहले पत्र में मांग की गई कि जेल में बंद बंदी सिंहों को रिहा किया जाए

पहले पत्र में मांग की गई कि जेल में बंद बंदी सिंहों को रिहा किया जाए। दूसरे पत्र में मांग की गई कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का 2014 एक्ट रद्द किया जाए और एसजीपीसी को तोड़ने की योजनाएं बंद होनी चाहिए। हरियाणा के गुरुद्वारों का प्रबंध एसजीपीसी के पास ही रहना चाहिए। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी माथा टेका।

आज दोपहर 12 बजे द्रौपदी मुर्मू अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचीं

आज दोपहर 12 बजे द्रौपदी मुर्मू अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इसके चलते 12 से 1 बजे तक अमृतसर एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से बंद रखा गया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन से लेकर सिविल प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने आज ट्रैफिक को पांच जोन में विभाजित किया है। लोगों और वाहन-चालकों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत पेश न हों, इसके लिए खास रोड मैप तैयार किया गया।

ये भी पढ़े : धू-धू कर जल रहे हैं Goa में महादेई के जंगल, आग बुझाने के लिए Indian Navy के हेलीकॉप्टरों ने भरी उड़ान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 5:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles