spot_img
31.8 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

अब ब्रेकडांस भी ओलंपिक में शामिल, 2024 में देखने को मिलेगा ब्रेकडांस

नई दिल्ली। ओलंपिक खेल तो हमेशा ही बहुत मायनें रखते है। परंतु इस बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में ब्रेकडांस को भी शामिल कर लिया है। ये फैसला समिति ने युवा दर्शकों को लुभाने के लिए लिया है।

ब्रेकडांस ओलंपिक में शामिल

ब्रेकडांस अब आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में इसे शामिल कर लिया है. युवा दर्शकों को लुभाने के लिए आईओसी ने यह फैसला किया है। इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है। इन तीन खेलों को टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था, जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए।

आईओसी ने पेरिस खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या टोक्यो की तुलना में 10 कम कर दी यानी अब वहां 329 पदक स्पर्धाएं होंगी। भारोत्तोलन की 4 श्रेणियां कम कर दी गई हैं। इसके साथ ही 2024 में खिलाड़ियों का कोटा 10500 होगा, जो टोक्यो ओलंपिक से 600 कम है।

प्रशासनिक अनियमितताओं को झेल रहे मुक्केबाजी और भारोत्तोलन से सबसे ज्यादा कटौती की गई है। पेरिस खेलों में भाारोत्तोलन में 120 खिलाड़ी होंगे, जो रियो डि जिनेरियो की तुलना में आधे से भी कम है। डोपिंग के इतिहास और सुधार लागू करने की धीमी गति के कारण इसे पूरा भी हटाया जा सकता था।

आईओसी ने यह भी कहा कि ओलंपिक में उसका दीर्घकालिन लक्ष्य पुरुष और महिला खिलाड़ियों की समान भागीदारी है। ब्रेकडासिंग ओलंपिक में ब्रेकिंग के नाम से जाना जाएगा जैसा कि इसे सत्तर के दशक में अमेरिका में कहा जाता था। पेरिस आयोजकों ने दो साल पहले ब्यूनस आयर्स में युवा खेलों में सफल ट्रायल के बाद इसे शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। आईओसी बोर्ड ने बाद में इसे मंजूरी दे दी. सर्फिंग का आयोजन 15000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में ताहिती के तटों पर होगा।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles