नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गुजरात के राजकोट में आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बर्ष ने हमे बहुत कुछ सिखाया है, क्योकिं यह पूरा बर्ष चुनौतियों से भरा रहा।वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भी उपस्थित थे।
'Swasthya hi sampada hai', the year 2020 has taught us this well. It has been a year full of challenges: PM Narendra Modi https://t.co/c7L7V8EtG0 pic.twitter.com/lWzAsEAid3
— ANI (@ANI) December 31, 2020
राजकोट में एम्स के लिए 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित की गई है और यह लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। संस्थान का निर्माण 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि इस आधुनिक अस्पताल में 750 बिस्तर होंगे जिनमें से 30 बिस्तर आयुष ब्लॉक में होंगे। इसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 125 और नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 सीट होंगी।