spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत का लहराया झंडा, सेलेब्स ने इस तरह से दी बधाई

नई दिल्ली। देश में टोक्यो ओलांपिक को लेकर एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। टोक्यो ओलांपिक 2021 में भारतीय लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक के बाद एक मेडल वो अपने नाम करवा रहे हैं और अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। महिलाओं के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी इतिहास रच दिया है और जर्मनी को हॉकी में मात देकर एक शानदार जीत हासिल की है।

पति की मौत के बाद कुछ इस तरह से संभाला मंदिरा ने खुद को, दिखा अलग अंदाज

इसी कड़ी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर इतिहास रच दिया। 41 साल के बाद इंडियन हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर शाहरुख से लेकर अक्षय और तापसी पन्नू जैसे कई सितारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।

शाहरुख खान ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर अपनी खुशी व्यक्त की। किंग खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत खूब, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ढेरों बधाई। कौशल और लचीलापन चरम पर है। क्या शानदार जीत है।

https://twitter.com/taapsee/status/1423121927913103362

तापसी पन्नू, पिंक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इंडियन हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘और ये एक कांस्य पदक है’।

अक्षय कुमार, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढेरों बधाई। 41 साल बाद ओलांपिक में पदक। क्या मैच था, शानदार वापसी’।

ड्रग्स केस से नहीं मिली राहत, सफाई देते हुए एक्ट्रेस Mamta Kulkarni ने बताई सच्चाई

अनिल कपूर, अद्भुत जीत। काश मेरे पिता आज जिंदा होते तो वो भी आज इस एतिहासिक दिन को देखते। वो आज वहां से खुश हो रहे होंगे… पुरुष हॉकी टीम आपको ढेरों बधाई। बहुत-बहुत मुबारक हो। खैर देश का माहौल फिलहाल काफी अच्छा देखने को मिल रहा है, हर कोई गेम्स को लेकर काफी उत्साहित है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles