spot_img
31.8 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

Andhra Pradesh: पुल से फिसलकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 10 छात्र थे सवार, तीन की मौत

Andhra Pradesh: पुल से फिसलकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 10 छात्र थे सवार, तीन की मौत

Breaking Desk | BTV bharat

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के बुरुगुपुडी गांव के पास एक कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी। पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे 10 छात्र कल देर रात घूमने के लिए निकले थे।

कार तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी

वह पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के बुरुगुपुडी गांव के पास पहुंचे, जहां उनकी कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई। कार में सवार तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें, मरने वालों की पहचान हर्षवर्धन, हेमंत और उदय किरण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कार तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। इसलिए ही हादसा हुआ है

ये भी पढ़े: Haryana Nuh Clash: जिस होटल की छत से बरसाए थे पत्थर उस पर भी चला बुलडोजर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 7:14 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 7:14 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 7:14 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 7:14 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles