spot_img
40.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को एक और झटका, बुमराह भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का खेला गया तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लेकिन इन सबके बीच बड़ी खबर टीम इंडिया को लेकर आ रही है। जहां बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में भारत की कामयाबी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच ड्रॉ

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले ही चोट के कारण रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी बाहर हो चुके है। अब भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य बुमराह को लेकर खबर आ रही है, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।

मौजूदा सीरीज में दोनों टीमों ने फिलहाल 1-1 से बराबरी कर रखी है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे की अगुवाई में मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी मात दी थी। इससे पहले एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरे टेस्ट का विवरण

ऑस्ट्रेलिया 338/10 (पहली पारी)   भारतीय गेंदबाजी

स्टीव स्मिथ 131                          रवींद्र जडेजा 62/4
मार्नस लाबुशेन 91                        नवदीप सैनी 65/2

भारत 244/10 (पहली पारी)        ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी
शुभमन गिल 50                         पैट कमिंस 29/4
चेतेश्वर पुजारा 50                        जोश हेजलवुड 43/2

ऑस्ट्रेलिया 312/6 घोषित(दूसरी पारी) भारतीय गेंदबाजी

स्टीव स्मिथ 81                           नवदीप सैनी 54/2
मार्नस लाबुशेन 73                       आर अश्विन 95/2

भारत (दूसरी पारी)                     ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी

ऋषभ पंत 97                            जोश हेजलवुड 39/2
चेतेश्वर पुजारा 77                        नाथन लॉयन 114/2

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 12:38 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles