spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

बंगाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ममता बनर्जी ने दिया ये पद

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही यहां की सियासी सरगर्मी काफी ऊपर तक चढ़ गई है। यहां इन दिनों बीजेपी (BJP) और टीएमसी (TMC) नेताओं के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति काफी तेजी से चल रही है। इसी कड़ी में आज हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी दते हुए पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बंगाल: पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा TMC में शामिल, EC पर लगाए गंभीर आरोप

TMC में शामिल होते ही मोदी सरकार को घेरा

आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे। लेकिन वो एका-एक बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल हो गए। उन्होंने ममता सरकार में शामिल होते ही नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मेरे फैसले से लोग चौंक रहे होंगे, मैं पार्टी पॉलिटिक्स से अलग हो गया था। उन्होंने कहा- प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। लेकिन आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

West Bengal पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जानिए बंगाल चुनाव पर क्या कहा?

चुनाव आयोग पर लगाए थे आरोप

इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव (8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के​ ​ख्याल से लिया गया है।

बंगाल: दिलीप घोष बोले-सहानुभूति लेने के लिए नौटंकी कर रहीं हैं ममता बनर्जी

294 सीटों के लिए होने है विधानसभा चुनाव

आपको बता दें राजनीतिक दृष्टिकोण से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। और यहां बीजेपी की सीधी टक्कर तृणमूल कांग्रेस से है। हर दिन पश्चिम बंगाल का राजनीतिक समीकरण बदलता जा रहा है। बहरहाल बंगाल में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने है। चनुाव 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा चरण- 1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। तो वहीं रिज्लट 2 मई को आने है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 26, 2024 7:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 26, 2024 7:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 26, 2024 7:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 26, 2024 7:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles