spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

Birthday Special: कम उम्र में करियर की शुरुआत करके काजोल ने बनाई अपनी पहचान

नई दिल्ली। बॉलीवुड फीमेल एक्टर काजोल( Kajol) का आज जन्मदिन है, आज का दिन काजोल के लिए बहुत ही खास दिन है। तो आज के दिन हम काजोल और उनके करियर को लेकर बात करेंगे, कि कैसे कम उम्र में शुरुआत करके एक्ट्रेस यहां तक पहुंची और कितनी मेहनत के बाद सुपरस्टार की लिस्ट में उनको शामिल किया गया। सबसे खास बात करियर के पीक टाइम पर शादी करने के बाद भी काजोल के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि एक्ट्रेस की सादगी के दिवाने कम नहीं थे। तो चालिए ऐसी ही कुछ बातें जानते है काजोल को लेकर।

कुंद्रा केस के बाद से करण जौहर के शो के लिए Shamita Shetty को किया गया अप्रोच

गौरतलब है कि काजोल बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन अभिनेत्री तनीषा है। तनीषा अपनी बहन और मां के मुकाबले बड़ा मुकाम नहीं हासिल कर पाईं।काजोल बचपन से ही जिद्दी स्वभाव की रही है। वो एक बार जो बात ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। तभी तो वो अपनी बातें मनवाने के लिए अपने पैरेंट्स के नाक में दम कर देती थी। इस बात का खुलासा काजोल ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

करियर और फिल्मो को लेकर बात करें तो काजोल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी। इसके बाद काजोल ने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। काजोल ने अपने फिल्मी सफर में बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, गुप्त, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले और तानाजी सहित कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों दिलों को जीता है।

आपको बता दे कि हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म ‘Minsaara Kannavu’ में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ काम किया था। सिनेमा में अपना खास योगदान देने के लिए काजोल को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सिर्फ शाहरुख- काजोल की ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक हैं।

काजोल के करियर की सबसे खास बात ये है कि इसके अलावा काजोल को फिल्म कुछ कुछ होता, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान के लिए फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। काजोल की फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ खलनायिका का पुरस्कार मिला था। इतना ही नहीं काजोल को साल 2011 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सपना चौधरी ने इतने सालों बाद हिंदी सिनेमा में ब्रेक ना मिलने को लेकर बताया सच

तो कुछ ऐसा है शानदार सफर काजोल के फिल्मी करियर का, और आज भी लोगों के दिलों में काजोल की एक अलग जगह है। फिलहाल तो पर्दे से थोड़ी दूरी बना ली है एक्ट्रेस ने लेकिन जब भी स्क्रीन पर नजर आती है तो एक ही जलवा दिखाई देता है। काजोल अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। अभिनेता अजय देवगन के साथ लंबी प्रेम कहानी के बाद उन्होंने साल 1999 में उनसे शादी की थी। अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की शानदार जोड़ी कही जाती है। इन दोनों कलाकारों के बच्चे बेटी न्यासा और बेटे युग हैं। काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू भी लगा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles