spot_img
41.8 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

बंगाल: CM Mamta Banerjee ने Cyclone Yaas प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

नई दिल्ली। चक्रवात तूफान यास ‘Cyclone Yaas’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जमकर तबाही मचाई है। अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले में चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय भी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने हिंगलगंज, हसनाबाद, संदेशखली, पिनाखा और जिले के अन्य इलाकों में चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लिया।

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, Covid-19 की दूसरी लहर का कारण है PM मोदी की नौटंकी

ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा, मैंने देखा है कि अधिकतर क्षेत्र जलमग्न हैं। मकान और खेतों के बड़े भू-भाग जलमग्न हैं। इस संबंध में फील्ड सर्वेक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और खंड विकास पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक भी की है।

CM Kejriwal ने किया तिरंगे का अपमान, केंद्रीय मंत्री ने LG को लिखी चिट्ठी

आपको बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण एवं उत्तर 24 परगना जिलों में कई इलाके चक्रवात ‘यास’ से प्रभावित हैं। चक्रवात ‘यास’ बुधवार सुबह पड़ोसी ओडिशा के तट से टकराया था। इसके चलते इन जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई और तेज चक्रवाती तूफान आये। बनर्जी बाद में दक्षिण 24 परगना जिले के चक्रवात प्रभावित इलाकों और पूर्वी मेदिनीपुर में नतटीय शहर दीघा का भी दौरा करेंगी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 2:41 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles