spot_img
25.7 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

ओड़िशा में कोरोना विस्फोट, पिछले 24 घंटे में आए डराने वाले आकड़े…

नई दिल्ली। भारत (India) में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले (Covid-19) तेजी से बढ़ रहे है। यही वजह है कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं ओड़िशा (Odisha) की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2267 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 355353 लाख पर पहुंच गई। हालांकि अब तक 341123 ठीक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 12244 एक्टिव केस है।

Odisha: मयूरभंज में 40 लाख रुपए का ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार

जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले

ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल 48, बालासोर 67, बारगढ़ 120, भद्रक 28, बालांगीर 93, कटक 117, देवगढ़ 12, ढ़ेकनाल 5, गजपति 31, गंजाम 70, जगतसिंहपुर 35, जाजपुर 52, झारसुगुड़ा 55, कालाहांडी 34, कंधमाल 12, केंद्रपाड़ा 12, क्योंझर 55, खोरधा 348, कोरापुट 12, मलकानगिरी 2, मयुरभंज 60, नबरंगपुर 104, नयागढ़ 19, नुआपाड़ा 104, पुरी 70, रायगढ़ा 27, संबलपुर 120, सोनेपुर 16, सुंदरगढ़ 458 और स्टेट पुल से 81 मरीज मिले है।

Odisha: थाने में नागिन डांस करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, ASI सस्पेंड

देश में कोरोना के आकड़े

भारत (India) में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 1,84,372 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,38,73,825 हो गई। आपको बता दें कि इस साल एक दिन में कोविड 19 के मामले सबसे ज्यादा सर्वाधिक 1,84,372 मामले मंगलवार को आए है। वहीं अबतक देश में 11,11,79,578 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार अभी देश में 13,65,704 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,027 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,72,085 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को एक दिन में 15,510 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से प्रतिदिन लगातार 15 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे थे। वहीं आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कुल 1,23,36,036 लोगों कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 9:46 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 9:46 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 9:46 AM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 9:46 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles