नई दिल्ली। आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय राज्य में चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ (Cyclone Gulab) दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय राज्य चक्रवात ‘गुलाब’ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शनिवार को चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ में बदल गया, जिसके चलते उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी ओडिशा के कुछ हिस्सों में चेतावनी जारी की गई है, जहां चक्रवाती तूफान गुलाब से भारी तबाही होने की संभावना है।
Cyclone Gulab: ओडिशा के 7 जिले अलर्ट पर, प्रशासन पूरी तरह से तैयार
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पी.के. जेना के अनुसार चक्रवात गुलाब अभी गोपालपुर से 180 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की तरफ स्थित है। दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ चल रहा है। इसके आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और ओडिशा के गोपालपुर के बीच आज देर शाम/रात तक लैंडफाल की संभावना है। निगरानी रखी जा रही है।
ओडिशा के महानदी में फंसे हाथी की लाइव कवरेज के दौरान रिपोर्टर की मौत
जेना के अनुसार मार्ग और लैंडफॉल का ठीक समय 2-3 घंटों में ज्यादा स्पष्ट हो पाएगा। प्रभाव की वजह से गंजम, गजपति में हवा की गति 70-80 किलोमीटर रहने की संभावना है। भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 11 ज़िलों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की 24 टीमों को तैनात किया गया है।
ओडिशा-आंध्र प्रदेश में Cyclone Gulab का अलर्ट, NDRF-नौसेना के बचाव दल तैनात
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने ओडिशा भवन में ‘चक्रवात गुलाब’ पर एक बैठक की और आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की। चक्रवात के आज रात राज्य के लगभग 10 जिलों में आने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।