नई दिल्ली। बिहार के मोतिहारी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार को बिहार के मोतिहारी में सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। स्थानीय लोगों ने नदी से 1 बच्ची का शव बरामद कर लिया है, जबकि 1 महिला समेत 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Cyclone Gulab Update: चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’दस्तक दे सकता है, आज
वहीं सूत्रों के मुताबिक अब तक 6 शव बरामद हुए है। शिकारगंज थाना अध्यक्ष के अनुसार अब तक एक बच्ची का शव नदी से निकाला गया है, जिसकी पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। नाव पलटने की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना के बाद घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
जानकारी के अनुसार मौके पर कई अधिकारी भी मौजूद है। रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी है. वहीं स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि नाव चला रहा व्यक्ति तैर कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। मौके पर व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
Bharat Bandh: तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान
लापता लोगों की खोजबीन के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। सिकरहना एसडीओ, डीएसपी सहित अनुमंडल के सभी पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। ग्रामीणों की भीड़ घाट पर उमड़ हुई है सिकरहना नदी के घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।