spot_img
41.8 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में अपनी फैमली के साथ शिफ्ट हो सकते है

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने मुंबई में बनाए जा रहे नए घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उनके नए घर में कुछ काम चल रहा है। और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी अपनी फैमली के साथ यहां शिफ्ट हो सकते है। ऐसा भी हो सकता है कि धोनी कुछ नए काम के सिलसिले में भी मुंबई शिफ्ट होना चाहते हो जिससे उनको आसानी हो सकती है।

 

धोनी मुंबई ने शिफ्ट हो सकते है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं। ऐसा अनुमान इसीलिए लगाया जा रहा है क्योंकि धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है – न्यू होम

केविड19 के दौरान जब लॉकडाउन हुआ था तो महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में बनाए गए फार्महाउस में रहते थे। औऱ फोटोज से यह साफ साफ समझ आ रहा था कि धोनी वहां अपनी फैमली के साथ बहुत खुश थे। क्रिकेट में एक सफल करियर के बाद उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला घर खरीदा था और इस घर में धोनी आठ साल तक रहे। फिर कुछ समय के बाद साल 2017 में धोनी कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए थे।

अगर प्रोपटी के हिसाब से देखा जाए तो धोनी के पास एक सात एकड़ में फार्महाउस है। इसमें उन्होंने एक बंगला और कार-बाइकों के लिए गैराज बनाया हुआ है। बाकी जमीन पर धोनी जैविक खेती करते हैं, इसके लिए उन्होंने अलग से आठ लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदा हुआ है।

क्रिकेट से दूरी बनी रहे है धोनी
इस बात की जानकारी सबको होगी ही कि धोनी विश्वकप 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर है। इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से संन्यास लेने का एलान कर दिया। पर इस साल मतलब 2020 में धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे परंतु खेल में प्रदर्शन उतना शानदार नहीं रहा क्योंकि पिछले काफी वक्त से किक्रेट से दूरी बना ली है।

 

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 4:41 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 4:41 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 4:41 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 4:41 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles