spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आए इमरान हाशमी, ट्रोलर्स को दिया जबाव

नई दिल्ली। फिल्म ‘चेहरे’ में रिया चक्रवर्ती के साथ नजर आने वाले इमरान हाशमी ने रिया चक्रवर्ती के प्रति दया दिखाई है। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने रिया चक्रवर्ती का बचाव करते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ वह गलत था। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के निधन के समय उन्हें डेट कर रही थी।

कपिल शर्मा शो को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, मैं अपने परिवार के…

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के अनुसार रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। इन सभी आरोपों के बाद मीडिया ने रिया चक्रवर्ती को घेरना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती इसके बाद ड्रग्स से जुड़े मामले में 1 महीने जेल में भी रही। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ भी केस दायर कर रखा है। रिया चक्रवर्ती को हाल ही में चेहरे के प्रमोशनल वीडियो में भी रखा गया है। इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘रिया चक्रवर्ती का मामला बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया, जो मीडिया ट्रायल हुआ वह गलत था। आपने परिवार का घर तोड़ दिया।

बॉलीवुड के इन सितारों से क्यूं हैं ‘प्रियंका चोपड़ा’ की दुश्मनी, जानें पूरा सच

पूरा परिवार क्यों और यह मात्र कुछ आशंकाओं पर किया गया।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘हम वास्तविक रिपोर्टिंग को साइड में रख कर कुछ और कर रहे थे। आपको यह समझना होगा कि भारत में न्याय व्यवस्था है, जिसका काम है अपराधों पर न्याय देना।’ फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन और क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आएंगी। यह फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। रिया चक्रवर्ती फिल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ट्रोलिंग के कारण सोशल मीडिया छोड़ दिया था। हालांकि अब वह दुबारा सक्रिय हुई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles