spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Gonda: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बेलसर बाजार

Gonda: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा बेलसर बाजार

Political Desk | BTV Bharat 

बहुचर्चित कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई पड़ा। करण, सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दलबल के साथ नामांकन किया था। आज विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा। काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर बाजार का इलाका गोलियों से गूंज उठा। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं पार्टी प्रत्याशी के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया। जिसमें नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई।

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को ओडिशा में झटका, पुरी से प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 1:29 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 1:29 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 1:29 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 1:29 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles