spot_img
40.7 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

असम में और गंभीर हुई बाढ़ की स्थिति, 1 लाख से ज्यादा लोग चपेट में, IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

असम में और गंभीर हुई बाढ़ की स्थिति, 1 लाख से ज्यादा लोग चपेट में, IMD ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’

Weather Desk | BTV Bharat

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक असम के कई जिलों में ‘अत्यंत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का अनुमान जताया है। गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। इसके अलावा आज और कल के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। ‘रेड अलर्ट’ का अर्थ है तत्काल कार्रवाई करना, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ का अर्थ है कार्रवाई के लिए तैयार रहना और ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ है सचेत और अवगत रहना।

लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिले में बाढ़ के कारण 1,19,800 लोग प्रभावित हैं। इसमें कहा गया है कि नलबाड़ी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है और लगभग 45,000 लोग इससे जूझ रहे हैं। इसके बाद बक्सा में 26,500 और लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने पांच जिलों में 14 राहत शिविर बनाए है

प्रशासन ने पांच जिलों में 14 राहत शिविर बनाए है, जहां 2,091 लोगों ने शरण ली है और पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। सेना, अर्द्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा, नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों और स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों से 1,280 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

ये भी पढ़े: Lalu Yadav के पैर छूकर निकलीं CM Mamata बोलीं- अभी भी बहुत तगड़े हैं, बीजेपी से लड़ सकते हैं, हम साथ लड़ेंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 7:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles