spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

तिहाड़ में बंद Delhi के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Satyendar Jain की तबीयत बिगड़ी,सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती

तिहाड़ में बंद Delhi के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Satyendar Jain की तबीयत बिगड़ी,सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती

Breaking Desk | BTV Bharat

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को आज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। AAP के सूत्रों ने बताया कि सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। सत्येंद्र जैन 31 मई 2022 से हिरासत में हैं। 6 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

वकील अभिषेक एम सिंघवी ने सत्येंद्र जैन की गिरती सेहत का हवाला दिया

वकील अभिषेक एम सिंघवी ने सत्येंद्र जैन की गिरती सेहत का हवाला दिया था। सिंघवी ने कहा था कि वो आदमी कंकाल हो गया है, जेल में 35 किलो वजन घट गया है। सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका केस वेटिंग लिस्ट में 416 नंबर पर है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- ‘सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं।

 

भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे

भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं, हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।’ सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुटि्टयां शुरू हो चुकी हैं। जैन के वकील ने कहा था कि उन्हें वेकेशन बेंच में सुनवाई की छूट दी जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें वेकेशन बेंच में जाने की परमिशन दी थी। जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र की याचिका पर ED को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

ये भी पढ़े: Papua New Guinea से सिडनी के लिए रवाना हुए PM Modi, लोगों ने PM मोदी को पैर छूकर रवाना किया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles