spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Gujarat Accident: गुजरात के Morbi में केबल ब्रिज टूटा, अब तक 30 से ज्यादा की मौते

Gujarat Accident: गुजरात के Morbi में केबल ब्रिज टूटा, अब तक 30 से ज्यादा की मौते

Breaking Desk | BTV Bharat

गुजरात के मोरबी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मच्छु नदी में बना केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिर गए। शाम के समय ये हादसा हुआ, जब लोग छठ मना रहे थे। स्थानीय सिविल अस्पताल अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी का कहना है कि अब तक इस घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है, ऐसी सूचना हमें मिली है।

केबल पुल अचानक टूट गया और लोग सीधे नदी में गिर गए

जिन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है उनमें से अधिकतर लोग बच गए हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पुल पर सैंकड़ों लोग मौजूद थे। लोगों का वजन इतना था कि केबल पुल अचानक टूट गया और लोग सीधे नदी में गिर गए। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।

हादसे में अभी तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है

मोरबी के विधायक और गुजरात सरकार में मंत्री ब्रजेश मेरजा ने बताया कि इस हादसे में अभी तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 रुपये देने का ऐलान किया है। यह पुल करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

ये भी पढ़े South Korea के Seoul में Halloween party में दर्दनाक हादसा,भगदड़ मचने से 151 लोगों की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 1:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles