spot_img
42.9 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

हाथरस कांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का योगी सरकार पर जोरदार हमला, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में में बेटी से छेड़छाड़ करने वाले पिता की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला अब सियासी रूप लेता जा रहा है। दरअसल सपा प्रमुख (SP) और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने इस मामले को लेकर फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर हमला बोला। उन्होंने कहा प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं सरकार को किसी की परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां और माताएं हैं जिनके साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। पहले भी हाथरस में एक दर्दनाक घटना हुई जिसे छिपाने में पूरी सरकार लग गई। अखिलेश यादव इतना पर ही नहीं रूके आगे उन्होंने कहा जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोंक दो, वहां की जनता का क्या होगा। कई बार मैंने कहा कि जनता जानती नहीं किसको ठोंकना है। मुख्यमंत्री पर सबसे ज्यादा गंभीर धाराएं थीं। इतनी गंभीर धाराएं देश के किसी मुख्यमंत्री पर नहीं थीं और वो धाराएं वापस ले ली गईं।

अखिलेश यादव का पलटवार, कहा-लाल टोपी से क्यों डरते हैं CM योगी, उनकी खुद की भी..

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में है। वहां ढाई साल पुरानी रंजिश में एक शख्‍स की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। दरअसल ढाई साल पहले इस शख्‍स की बेटी के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद जिले के सासनीगेट क्षेत्र में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 7:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles