spot_img
40.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

भारत बंद होने का झारखंड के कई इलाकों में दिखा बुरा असर

रांची/रामगढ़। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में विपक्षी दलों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आवाहन किया है।भारत बंद का असर झारखंड प्रदेश के कई जिलों में व्यापक दिखने लगा है। राज्य की राजधानी रांची सहित सभी जिलों के लगभग बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा है। छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन लगभग ठप सा पड़ गया है। भारत बंद को लेकर कांग्रेस झामुमो वाम दल राजद आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी राजनीतिक दल सक्रिय दिख रहे हैं। जिसका असर झारखंड में दिखने लगा है और इसके अलावा झारखंड के कई जिलों में बंद का व्यापक असर दिख रहा है।

बिहार के मोतिहारी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 22 लोग डूबे

झारखंड बंद का कई जिलों में व्यापक असर-

भारत बंद की वजह से खासकर उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर में बंद का असर है। वही संथाल से मिल रही खबर के अनुसार बंद का वहां भी काफी असर है। रामगढ़ जिला में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है। रामगढ़ जिला से होकर गुजरने वाली हाईवे पूरी तरह से सुबह से जाम हो गई है। आम लोगों को परेशानी ना हो इसलिए छोटे वाहनों को छोड़ दिया जा रहा है।

bharatband.btv

रामगढ़ शहर के सुभाष चौक में वामपंथी दलों ने सड़क जाम कर दिया है।वही कुजू के नया मोड़ में रांची पटना हाईवे को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सह सचिव महेंद्र पाठक के नेतृत्व में जाम कर दिया गया है दोनों स्थानों पर वाहनों का लंबा कतार लग चुका है। सड़क पर उतरे आंदोलनकारी नेता कार्यकर्ता केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी कर रहे हैं। बंद का सुबह-सुबह असर दिख रहा है।

Bharat Bandh: तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान

जबकि अभी कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं उतरे हैं जैसे जैसे दिन चढेगा वैसे वैसे बंद का और असर दिखेगा। बंद का कोयलांचल में भी व्यापक असर दिख रहा है। कोयला का ट्रांसपोर्टिंग भी नहीं के बराबर हो रहा है। क्षेत्र के फैक्ट्रियों में आने वाले माल भी नहीं पहुंच रहे है। खबर भेजे जाने सड़कों पर पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैदी के साथ नजर आ रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 1:40 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles