spot_img
32.9 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, सुरेश रैना ने वापस लिया नाम

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 (IPL 2020) की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को एक और जोर का झटका लगा है| बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने आईपीएल (IPL) से अपना नाम वापस ले लिया है| इस साल 19 सितंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में वो नजर नहीं आएंगे और खुद फ्रेंचाइजी ने एक ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है |

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके बताया गया कि सुरेश रैना ने पारिवारिक कारणों से आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है और वो वापस भारत लौट गए है| चेन्नई ने ट्वीट किया,”सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आए हैं और आईपीएल के शेष सत्र के लिए अनुपलब्ध रहेंगे|

चेन्नई सुपर किंग्स इस दौरान सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन प्रदान करता है-केएस विश्वनाथन, सी ई ओ.” हालांकि, फ्रेंचाइजी द्वारा अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि आखिर सुरेश रैना ने किन कारणों से अपना नाम वापस लिया है|

बता दें, सुरेश रैना ने 15 अगस्त को धोनी के साथ संन्यास का ऐलान किया था और वह इस बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आने वाले थे| इससे पहले वो दुबई रवाना होने से पहले फ्रेंचाइजी के द्वारा आयोजित 5 दिनों के अभ्यास सत्र में नजर आए थे और उसके बाद वो वह टीम के साथ यूं भी पहुंचे| सुरेश रैना एमएस धोनी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अंबाती रायडू, एम विजय और गेंदबाजी सलाहकार लक्ष्मीपति बालाजी के साथ कैंप में नजर आए थे|

सुरेश रैना का नाम वापस लेना चेन्नई के लिए के लिए जोर का झटका है| शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कम से कम 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल है| फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है की कुल कितने लोग संक्रमित पाए गए हैं और कौन सा भारतीय गेंदबाज, कोरोना की चपेट में आया है| बता दें, आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होने वाली है| कहा जा रहा है कि इस बार आईपीएल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शुरुआत के कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह बड़ा झटका होगा|

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles