नई दिल्ली। IPL 2022 में दो नई टीमें खेलती देखी जा सकेंगी। इनमें से एक टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Supergiants) है, जबकि एक अन्य टीम अहमदाबाद (Ahmedabad franchise) से है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक अहमदाबाद ने सोमवार को अपनी टीम के नाम का ऐलान कर दिया है। उसने अपना नाम Ahmedabad Titans रखा है। अहमदाबाद ने अपनी टीम का कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया है। वहीं शुभमन गिल को भी इस टीम ने अपने साथ जोड़ा है।
IPL 2022: 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, दो करोड़ की बेस प्राइस में 48 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ में खरीदी अहमदाबाद टीम
इस साल आईपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्टूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। लखनऊ ने पिछले महीने ही अपने आधिकारिक नाम का एलान किया था।
लखनऊ की टीम इस नाम से जानी जाएगी
लखनऊ की टीम ‘लखनऊ सुपर जाएंट्स’ के नाम से जानी जाएगी। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड (गोयनका ग्रुप) के चेयरमैन डॉ. संजीव गोयनका ने वीडियो मैसेज के जरिए नाम का एलान किया था। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है।
शुभमन गिल को आठ करोड़ रुपये में साइन किया
इसके अलावा लखनऊ ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपये और भारत के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को चार करोड़ रुपये में साइन किया है। वहीं, अहमदाबाद ने हार्दिक और राशिद को 15-15 करोड़ रुपये में और शुभमन गिल को आठ करोड़ रुपये में साइन किया है।
ड्राफ्ट में चुने गए अहमदाबाद के खिलाड़ियों की कीमत
खिलाड़ी | टीम | कीमत |
हार्दिक पांड्या | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
राशिद खान | अहमदाबाद | 15 करोड़ |
शुभमन गिल | अहमदाबाद | 8 करोड़ |
ड्राफ्ट में चुने गए लखनऊ के खिलाड़ियों की कीमत
खिलाड़ी | टीम | कीमत |
केएल राहुल | लखनऊ | 17 करोड़ |
मार्कस स्टोइनिस | लखनऊ | 9.2 करोड़ |
रवि बिश्नोई | लखनऊ | 4 करोड़ |