spot_img
35.1 C
New Delhi
Sunday, May 19, 2024

Maharashtra: Mumbai-Goa Highway पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत

Maharashtra: Mumbai-Goa Highway पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत

Breaking Desk | BTV Bharat

महाराष्ट्र के रायगढ़ से आज सुबह ही एक भीषण हादसे की खबर आई है। बताया गया है कि यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।

मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं

मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही दूसरी ओर महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा घायल हो गए।

यह दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई। बस के ड्राइवर का कंकावली में गड नदी के पास एक मोड़ के दौरान नियंत्रण छूट गया। इसके चलते बस पलट गई। पुणे बस में 36 यात्री सवार थे, इनमें से दो की मौत हो गई। सभी घायलों को करीब के ही कंकावली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 19, 2024 9:00 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 19, 2024 9:00 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 19, 2024 9:00 AM
0
Total recovered
Updated on May 19, 2024 9:00 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles