spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

Twitter पर आ रहा नया अपडेट, खत्म होगी 280 कैरेक्टर की बाध्यता

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने कुछ साल पहले 280 कैरेक्टर में पोस्ट करने की सुविधा दी थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यूजर्स को अभी भी स्पेस की कमी हो रही है। खबर है कि Twitter नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसके बाद 280 कैरेक्टर में ट्वीट करने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। कहा जा रहा है कि नए अपडेट के बाद स्पेस की लिमिट खत्म कर दी जाएगी।

8 फरवरी को लॉन्च होगा Infinix Zero 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
“Twitter Articles” के नाम से पेश

Twitter के जाने-माने टिप्स्टर Jane Manchun Wong ने ट्वीट करके दावा किया है कि, ट्विटर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसे “Twitter Articles” के नाम से पेश किया जाएगा। उन्होंने फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

लंबा पोस्ट लिखने क लिए अभी भी थ्रेड का विकल्प
रिपोर्ट के मुताबिक Twitter का यह फीचर एक अलग बटन में मिलेगा। यदि आप 280 से अधिक कैरेक्टर में पोस्ट करना चाहते हैं तो आपको इस बटन पर क्लिक करना होगा। रेगुलर तौर पर आपको 280 कैरेक्टर में ही ट्वीट करने का विकल्प मिलेगा, हालांकि लंबा पोस्ट लिखने क लिए अभी भी थ्रेड का विकल्प मिलता है।
ट्वीट को कुछ क्लोज लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे
Twitter एक और नए फीचर पर काम कर रहा है। Twitter के इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। नए अपडेट के बाद इंस्टाग्राम की तरह Twitter के यूजर्स भी अपने ट्वीट को कुछ क्लोज लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। ट्विटर का नया फीचर इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड जैसा ही है।
150 फॉलोअर्स के साथ कोई कंटेंट शेयर
नए अपडेट के बाद Twitter यूजर्स अपने 150 फॉलोअर्स के साथ कोई कंटेंट शेयर कर सकेंगे। ट्विटर के इस फीचर की पहली झलक पिछले साल जुलाई में देखने को मिली थी। उस दौरान इस फीचर को Trusted Friends के नाम से देखा गया था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,294
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2023 2:48 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 21, 2023 2:48 PM
581
Total active cases
Updated on September 21, 2023 2:48 PM
44,465,783
Total recovered
Updated on September 21, 2023 2:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles