नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) का रूप ले लिया है। आज इसके ओडिशा- आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है, इसकी वजह से बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है। खबर ये भी है कि इन राज्यों में तूफान जवाद भारी तबाही मचा सकती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक इसकी रफ्तार 110km किमी प्रति घंटा हो सकती है।
चक्रवाती तूफान जवाद बंगाल की पश्चिम-मध्य खाड़ी में विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है: भारत मौसम विज्ञान विभाग #Jawad
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2021
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात के शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और निकटवर्ती आंध्र प्रदेश के तट के पास से होकर उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा। रविवार को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा। चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर रेलवे भी एहतियात बरत रहा है। इन रूटों से होकर गुजरने वाली 95 ट्रेनों को 3 और 4 दिसंबर को रद्द किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनें भी शामिल हैं।
चक्रवात जवाद के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के तीन ज़िलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में 11 NDRF, 5 SDRF, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। अभी तक इन ज़िलों के निचले इलाकों से 54,008 लोगों को निकाला गया है। #JawadCyclone
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2021
बता दें कि चक्रवाती तूफान जवाद बंगाल की पश्चिम-मध्य खाड़ी में विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है चक्रवात जवाद के मद्देनजर आंध्र प्रदेश के तीन ज़िलों विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में 11 NDRF, 5 SDRF, 6 तटरक्षक बल, 10 समुद्री पुलिस दल तैनात किए गए हैं। अभी तक इन ज़िलों के निचले इलाकों से 54,008 लोगों को निकाला गया है।
कर्नाटक में Omicron के दो मामले, एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक, एक स्थानीय व्यक्ति
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान जवाद के मद्देनजर मौसम विज्ञान ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों में शनिवार के लिए चेतावनी जारी की है। ओडिशा के गजपति, गंजाम, पुरी, जगतसिंहपुर जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने शनिवार और रविवार को पश्चिम बंगाल में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और रविवार और सोमवार को असम , मेघालय व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।