Odisha: BJD ने अपने दो विधायकों को किया निष्कासित, खुद नवीन पटनायक ने किया ऐलान
Breaking Desk | BTV Bharat
बीजू जनता दल ने आज पार्टी के दो नेताओं- खंडपाड़ा विधायक सौम्य रंजन पटनायक और रेमुना विधायक सुधांशु शेखर परिदा को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की। सीएम ने कहा, “बीजू जनता दल से दो विधायकों को निष्कासित कर दिया गया है।
पहले विधायक रेमुना सुधांशु परिदा हैं और दूसरे सौम्य रंजन पटनायक
पहले विधायक रेमुना सुधांशु परिदा हैं और दूसरे सौम्य रंजन पटनायक हैं।” दोनों विधायकों को उनकी कथित जनविरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बीजद ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि सुधांशु शेखर पांडा, जब वे मेसर्स निगमानंद एसोसिएट्स, बालासोर के मैनेजिंग पार्टनर थे, ने अन्य लोगों के साथ मिलकर 2017-18 से 2019-20 की अवधि के दौरान किसानों के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग किया। इस मामले की जांच माननीय लोकायुक्त के आदेश पर स्टेट विजिलेंस द्वारा की जा रही है।