spot_img
31.8 C
New Delhi
Monday, May 13, 2024

Odisha CM Naveen Patnaik ने BJD नेता और पूर्व ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष Maheswar Mohanty को दी श्रद्धांजलि

Odisha CM Naveen Patnaik ने BJD नेता और पूर्व ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष Maheswar Mohanty को दी श्रद्धांजलि

Breaking Desk | BTV Bharat 

बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का आज सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं। मोहंती की तबीयत बिगड़ने और हल्के मस्तिष्काघात का पता चलने के बाद उन्हें गत 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था , जहां उन्होंने आज 03:25 बजे अंतिम सांस ली।

लगातार पांच बार पुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था

पेशे से वकील रहे श्री मोहंती ने 1995 से 2014 तक लगातार पांच बार पुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने BJD नेता और पूर्व ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर मोहंती को श्रद्धांजलि दी। वह बीजद उम्मीदवार के रूप में चार बार और एक बार जनता दल के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के लिए चुने गए थे।

1995 में जनता दल के टिकट पर ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए

श्री मोहंती पहली बार 1995 में जनता दल के टिकट पर ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए और उसके बाद 2000, 2004, 2009 और 2014 में बीजद उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। वह 2004 से 2008 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के दौरान पंचायती राज, पर्यटन और संस्कृति, योजना और समन्वय, कानून और राजस्व और आपदा प्रबंधन विभागों का दायित्व संभाला था।

ये भी पढ़े:Aligarh New Name: अलीगढ़ का नाम होगा हरिहरगढ़, नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास, अब सरकार से होगी सिफारिश

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 13, 2024 2:08 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 13, 2024 2:08 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 13, 2024 2:08 AM
0
Total recovered
Updated on May 13, 2024 2:08 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles