spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Patna: मनेर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 7 लोग मलबे में दबे, झारखंड की तीन महिला मजदूर समेत चार की मौत

Patna: मनेर में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 7 लोग मलबे में दबे, झारखंड की तीन महिला मजदूर समेत चार की मौत

Breaking Desk | BTV bharat

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। इलाके के दरवेशपुर ब्यापुर में स्थित ईंट भट्ठे की करीब 50 इंच मोटी चौड़ाई की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में 7 लोग दब गए। इसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तील लोग घायल हैं। मृतकों में तीन झारखंड और एक बिहार के गया जिले की बताई जा रही हैं। सभी घायल भी महिलाएं ही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दरवेशपुर गांव के सोन सुरक्षा बांध के अंदर स्थित लक्की ईंट भट्ठा पर सोमवार की सुबह मजदूर ईंट भट्टे के डग चूल्हे के अंदर से ईंट निकालने का कार्य कर रहे थे।

इसी दौरान डग की दीवार भरभरा कर महिला मजदूरों के ऊपर ही गिर गई

इसी दौरान डग की दीवार भरभरा कर महिला मजदूरों के ऊपर ही गिर गई। हादसे के बाद ईंट भट्ठी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना भी पहुंच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों व भट्ठा मालिक द्वारा सभी को निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल दानापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने 4 महिलाओं की मौत की पुष्टि की। वहीं, अन्य तीन का इलाज जारी है। मृतक महिलाओं की पहचान सीताबी कुमारी, घुरणी देवी, शीला देवी और सुगनती के रुप में की गई है। सीताबी कुमारी गया जिले की बताई जाती है। अन्य तीन मृत महिलाएं झारखंड की बताई जाती हैं। अनुमंडल अस्पताल में मृतकों को पंचनामा बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर छलका पिता का दर्द, कहा- ‘योगी पंजाब में होते तो न होती बेटे की हत्‍या’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 12:28 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles