नई दिल्ली। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen patnaik) ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक (Biju Patnaik) की जयंती पर भुवनेश्वर में उन्हें उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। पटनायक के आलावे प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra modi) ने भी उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।
ओडिशा: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर भुवनेश्वर में उन्हें उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/nxSKGwx21s
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए उनकी भविष्य की दृष्टि, मानव सशक्तिकरण पर जोर देने के साथ-साथ सामाजिक न्याय हम सभी को प्रेरित करता है। ओडिशा की प्रगति के लिए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।
Tributes to Biju Babu on his birth anniversary. His futuristic vision for India, emphasis on human empowerment as well as social justice inspires us all. The nation is proud of his efforts for Odisha’s progress.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 5, 2021
आपातकाल पर राहुल गांधी का बड़ा बयान-ये एक गलती थी, मेरी दादी ने भी इसे माना था
आपको बता दें कि पूर्व सीएम बीजू पटनायक एक स्वतंत्रता सेनानी और एक प्रमुख क्षेत्रीय क्षत्रप जो दशकों से कांग्रेस-विरोधी गठबंधनों के प्रमुख सदस्य थे। बीजू पटनायक ने दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और एक केंद्रीय मंत्री भी थे। उनके बेटे नवीन पटनायक ने 1997 में उनकी मृत्यु के बाद बीजू जनता दल की स्थापना की और 2000 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।