spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, April 26, 2024

PM मोदी समेत इन नेताओं ने दी CM शिवराज सिंह चौहान को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं, उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं. मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’

गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप ऐसे ही निष्ठा और समर्पण से जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी।

पियुष गोयल ने कहा मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। आपकी दूरदर्शिता, अनुभव, और सक्षम नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। आपकी दीर्घायु हेतु ईश्वर से कामना करता हूँ।

आपको बता दें कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) मध्य प्रदेश के 2005 से मुख्यमंत्री हैं। हालांकि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने तक सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बन गए।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 26, 2024 10:37 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 26, 2024 10:37 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 26, 2024 10:37 AM
0
Total recovered
Updated on April 26, 2024 10:37 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles