spot_img
39.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Brij Bhushan Singh पर FIR के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर काटी लाइट, Bajrang Punia का दावा

Brij Bhushan Singh पर FIR के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर पर काटी लाइट, Bajrang Punia का दावा

Breaking Desk | BTV bharat

बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जंतर मंतर पर बिलजी-पानी काट दी गई। बजरंग पुनिया ने दिल्ली पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

जंतर मंतर की बिजली और पानी काट दिया गया

पुनिया ने कहा कि रात में जंतर मंतर की बिजली और पानी काट दिया गया। रात में खाना खाते वक्त बिजली काट दी गई। वहां खड़े पानी के टैंकरों को भी ले जाया गया। पब्लिक टॉयलेट को भी पुलिस ने दूसरी जगह भिजवा दिया। जंतर-मंतर पर मौजूद रेसलर ने आरोप लगाया कि जब बजरंग ने इस बारे में ACP को कॉल की तो उन्होंने कहा कि जो करना है कर लो, अब तो ऐसा ही होगा। साथ ही कहा कि केस दर्ज हो गया है, अब वह वहां से धरना उठा लें।

बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया

पुलिस ने धरनास्थल के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर खिलाड़ियों को नजरबंद कर दिया। मौके से मीडियाकर्मियों को भी निकाल दिया गया। धरनास्थल पर खिलाड़ी और कुछ समर्थक ही रह गए। जो अंधेरे में बिना बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles