spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

पुलिस ने किसानों पर किया लाठी चार्ज, स्वरा भास्कर का आया रिएक्शन, कही ये बात

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध जता रहे हैं। उनके विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा दिन हैं। इस दौरान किसानों और सुरक्षाबलों के बीच काफी झड़प देखने को मिली थी। सुरक्षाबलों ने किसानों पर लाठीचार्ज भी किया। वहीं अब किसानों के समर्थन में उतरी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि ‘सबसे दुख की बात ये है कि ये जवान भी किसान का ही बेटा होगा!”

बता दें कि ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च कर रहे किसानों के समर्थन में अभिनेत्री स्वरा भास्कर आई है। स्वरा भास्कर सामाजिक-राजनीतिक मु्द्दों पर अक्सर अपनी राय देती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। स्वरा भास्कर ने किसानों के प्रदर्शन पर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
https://twitter.com/ReallySwara/status/1332400512709234688
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सबसे दुख की बात यह है कि यह जवान भी किसान का ही बेटा होगा!’ सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि किसानों के द्वारा केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में 26 से 28 नवंबर तक ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन है। बीते दो दिन पहले पंजाब के अंबाला-पटियाला बार्डर पर दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने उग्र होकर प्रदर्शन किया था। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेडिंग को तहस नहस कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की, साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे थे।

कृषि मंत्री ने किसानों से की अपील

किसानों के उग्र रूप को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं अपने किसान भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि वे आंदोलन न करें। नए कृषि कानूनों को समय की आवश्यकता थी। आने वाले समय में यह क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है। हमने पंजाब में सचिव स्तर पर अपने किसान भाइयों की गलत धारणाओं को दूर करने के लिए बात की है। हम 3 दिसंबर को बात करेंगे। लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 8:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 8:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 8:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 8:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles