spot_img
39.1 C
New Delhi
Friday, May 17, 2024

Tihar में Satyendra Jain का हेड, बॉडी मसाज, BJP ने जारी किए VIDEO, AAP बोली- बीमारी का मजाक बनाना शर्मनाक

Tihar में Satyendra Jain का हेड, बॉडी मसाज, BJP ने जारी किए VIDEO, AAP बोली- बीमारी का मजाक बनाना शर्मनाक

Breaking desk | BTV bharat

आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन फिर विवादों में हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी को स्पा-मसाज पार्टी कहा।

सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए। उन्होंने कहा कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही उन्होंने भाजपा की तरफ से जैन की बीमारी का इस तरह मजाक बनाने को शर्मनाक बताया।

दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चार वीडियो सामने आए

दिल्ली की तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन के चार वीडियो सामने आए हैं। इन्हें CCTV फुटेज बताया गया है। इन वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स सत्येंद्र जैन की फुट, हेड और बॉडी मजास कर रहा है। ED ने भी कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। ये वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Breaking: Andhra Pradesh में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 44 लोग सवार थे, 3 की हालत गंभीर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 8:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles