spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

कंगना के पोस्टर पर शिवसेना ने बरसाए चप्पल, मचा बवाल

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनौत ने अपने सभी पत्ते खोल दिए हैं। एक्ट्रेस एक-एक कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं पर जमकर निशाना साध रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने शिवसेना नेता संजय राउत से धमकियां मिलने की बात कुबूली थी। इसके साथ ही पंगा क्वीन ने मुंबई की PoK से तुलना कर दी थी। कंगना के इस बयान के बाद से ही इंडस्ट्री समेत मुंबई में भी बवाल मचा हुआ है। इसी विवाद पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रदर्शन किया है।

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मुंबई में कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उनकी फोटो पर चप्पलें भी बरसाईं। इस विरोध के बाद कंगना रनौत फिर से सामने आई हैं और उन्होंने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301849860992196608?s=20

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है,

‘सुशांत और साधुओं के मर्डर के बाद अब प्रशासन को लेकर मेरी राय की वजह से मेरे पोस्टर्स को चप्पल से मारना, लगता है मुंबई खून की आदी हो गई है।’

इस पोस्ट के साथ कंगना ने अपना वो वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें शिवसेना नेता उनके पोस्टर पर चप्पल बरसाते नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि कंगना रनौत ने संजय राउत से मिली धमकी पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि,’ मुंबई अब PoK मालूम हो रहा है।’ इसी बयान के बाद बड़बोली कंगना को पूरे बॉलीवुड ने सबक सीखाया लेकिन कंगना फिर भी नहीं रुकी। कंगना ने इसके बाद ट्वीट कर लिखा,’9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। किसी के बाप में दम हो तो रोक कर दिखाए।’

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
0
Total recovered
Updated on May 17, 2024 11:49 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles