spot_img
31.8 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

Delhi Weather: दिल्ली में ‘Tauktae’ का असर, बारिश ने तोड़ा 45 सालों का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पश्चिमी तट पर तबाही मचाने के बाद चक्रवात ताउते (Tauktae) ने अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों के मौसम को भी प्रभावित किया है। मंगलवार रात से ही दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। मई महीने में बुधवार को एक दिन में अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। बुधवार रात 8.30 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 60 मिमी बारिश हुई, आखिरी बार एक दिन में इतनी बारिश 24 मई 1976 में दर्ज की गई थी। दिल्ली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 60 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की है।

क्यूं इस मंदिर में स्त्री रुप में करते है हनुमान जी की पूजा, जानें पूरी कहानी

लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से 16 डिग्री कम यानी 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मई महीने में 1951 के बाद से सबसे कम रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान श्रीनगर (25.8 डिग्री सेल्सियस) और धर्मशाला (27.2 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में कम दर्ज किया गया। जबकि यह दोनों ही प्रसिद्ध हिल-स्टेशन हैं।

बुधवार को IMD ने दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने एक परामर्श में निचले इलाकों में जलभराव, यातायात बाधित होने और कुछ छोटे पौधों के उखड़ने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

बुधवार को पूरी दिल्ली में तेज ठंडी हवा के साथ जोरदार बारिश होती रही। जिसके चलते वॉटर लॉगिंग की समस्या देखी गई। मंडी हाउस से प्रगति मैदान जाने वाली सड़क पर पूरी तरह से पानी भर था। रात 3:30 बजे सड़क नजर नही आ रही थी। सड़क पर करीब एक फीट पानी भरा था। दिल्ली की तमाम सड़कों पर भी तेज मूसलाधार बारिश के चलते लॉगिंग देखने को मिली। अगर गुरुवार को भी बारिश इसी तरह होती है तो दिल्ली में जल भराव की बड़ी समस्या हो सकती है।

अगर आपको भी है डार्क सर्कल्स की समस्या, तो ट्राई करें ये टिप्स

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में बुधवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जिसने पिछले 51 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में 31.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि पालम में 27.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट हुई है।

Tauktae के बीच एक और तूफान ‘Cyclone Yaas’, IMD का अलर्ट जारी

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 5:12 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles