नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव रहते है। एक्टर सोशल मीडिया पर कुछ कुछ आए दिन शेयर करते रहते है। इसी कड़ी में विक्की कौशल ने हाल ही में एक फनी वीडियो अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें विक्की कौशल काफी मस्ती करते दिख रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई उस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी वीडियो को लेकर रियक्शन दिया है।
सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया ने दी खुशखबरी, इस पर सेलेब्स ने कहा…
विक्की कौशल जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक सॉन्ग पर मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में अभिनेता अपने बालों को सही कर रहे हैं। इसके बाद वो अपनी हुडी की कैप पहन कर एक अंग्रेजी सॉन्ग पर लिपसिंग कर रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘फील्ट क्यूट बाद में 100 प्रतिशत डिलीट हो जाएगी। बहुत जोर से एक्टिंग आ रही थी।’
View this post on Instagram
ये फनी वीडियो इतना अच्छा है कि इस वीडियो को अबतक 18 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने वीडियो पर इमोजी कमेंट की हैं। साथ ही उनके भाई सनी कौशल ने लिखा, ‘क्या शानदार लिप मूवमेंट कंप्यूटर ग्राफिक्स है यार….. वाह।’ ऋतिक रोशन, अयुष्मान खुराना ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।
टेलीविजन एक्टर Ravi Dubey का ट्रांसफॉर्मेशन अंदाज देख फैंस को लगा झटका
इस वीडियो पर जब ऋतिक रोशन ने भी पसंद किया और कमेंट किया तो विक्की ने उनका रिप्लाई किया। विक्की को लगा कि अगर ऋतिक रोशन को ये वीडियो पसंद किया है तो बहुत बड़ी बात है। विक्की (Vicky Kaushal) के काम को लेकर बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘सैमबहादुर’ में मानेकशॉ का लीड किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा विक्की कौशल फिल्म ‘शहीद उधम सिंह’ में नजर आने वाले हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।