spot_img
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Tamil Nadu: थाईपुसम त्योहार के मौके पर टोकन के लिए मची भगदड़, चार महिलाओं की मौत

Tamil Nadu: थाईपुसम त्योहार के मौके पर टोकन के लिए मची भगदड़, चार महिलाओं की मौत

Breaking Desk | BTV bharat

तमिलनाडु के तिरुपट्टूर के वनियाम्बडी में भगदड़ के कारण चार महिलाओं की मौत हो गई। दरअसल, थाईपुसम के मौके पर एक व्यक्ति द्वारा निशुल्क वेश्टीस और साड़ी वितरित की जा रही थीं, जिसके लिए टोकन हासिल करने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी। तभी भगदड़ मच गई और चार महिलाओं की मौत हो गई। थाईपुसम, हिंदू तमिल समुदाय द्वारा तमिल महीने में पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला एक त्योहार है। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने वनियाम्बडी में भगदड़ में जान गंवाने वाली महिलाओं के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

मुफ्त साड़ी पाने के लिए 1,000 से अधिक महिलाओं की भीड़ इकट्ठी हुई थी

बताया जा रहा है कि थाईपूसम उत्सव के दौरान मुफ्त साड़ी पाने के लिए 1,000 से अधिक महिलाओं की भीड़ इकट्ठी हुई थी। थाईपुसम हिंदू तमिल समुदाय द्वारा थाई के तमिल महीने में पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला एक त्योहार है। इससे पहले एक निजी संगठन ने घोषणा की थी कि वह थाईपूसम के मौके पर महंगी साड़ियां बांटेगा। भारी संख्या में महिलाएं इकट्ठी हो गईं, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। अस्पताल में भर्ती कई लोगों में से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़े: Md Siraj और Umran Malik के खिलाफ नफरत फैलाने की साजिश, तिलक ना लगवाने पर बवाल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,984
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
530,808
Total deaths
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
6,559
Total active cases
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
44,159,617
Total recovered
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles