spot_img
29.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

UP Accident News: Balia में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल

UP Accident News: Balia में भीषण हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल

Breaking Desk | BTV Bharat

उत्तर प्रदेश के बलिया में भीषण कार हादसा हुआ है। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे को लेकर जानकारी आ रही है कि तिलक चढ़ा कर लौट रही कार की पिकअप से टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दो वाहनों में आमने- सामने की टक्कर के बाद खुशी का मौका मातम में बदल गया।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हुई है

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दो गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हुई है। दुर्घटना में मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी रेफर किया गया है। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

मौके पर पहुंच कर घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश

साथ ही, अधिकारियों को भी मौके पर पहुंच कर घायलों की उचित इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है। डीएम रवींद्र कुमार के अनुसार, आठ घायल हैं। इनमें चार को वाराणसी रेफर किया गया। शेष चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand Breaking: Nainital DSB मार्ग पर नगर निगम की गाड़ी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 7:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles