spot_img
40.1 C
New Delhi
Tuesday, June 11, 2024

Uttar Pradesh: सपा सरकार में ‘आजमगढ़’ कट्टरवादी सोच और आतंकवाद का पनाहगार कहा जाता था – Amit Shah

नई दिल्ली: गृह मंत्री ‘अमित शाह’ (Amit Shah) ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि – आज आजमगढ़ (Azamgarh) में विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है। जिस आजमगढ़ को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के शासन काल में दुनिया भर में कट्टरवादी सोच और आतंकवाद (Terrorism) का पनाहगार माना जाता था। आज उसी आजमगढ़ की ज़मीन पर मां सरस्वती (Maa Saraswati) का धाम बनाने का काम हो रहा है।

UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
amit-shah
amit-shah

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि – BJP ने 2017 में अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 10 नए विश्वविद्यालय बनाए जायेंगे। आज 10 विश्वविद्यालय बनाने का काम पूरा भी हो गया है। 40 मेडिकल कॉलेज (Medical College) बनाने का बीजेपी ने वादा किया था, ये वादा भी सरकार ने पूरा किया है।उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कई बदलाव किए हैं। पहले यहां जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण का राज चलता था, सभी को न्याय नहीं मिलता था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है।

UP: नई हवा है जो BJP है वही सपा है – Congress

2017 से पहले उत्तर प्रदेश, देश की छठी अर्थव्यवस्था थी, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जानी जाती है। उत्तर प्रदेश की जीडीपी 10,90,000 करोड़ थी, आज 21,31,000 करोड़ करने का काम हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि – उत्तर प्रदेश को माफिया राज से मुक्ति दिलाने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। आजमगढ़ इसका उदाहरण है। कैराना से लोग पलायन कर रहे थे। बेटियों की उच्च शिक्षा नहीं हो पाती है। आज माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। अब यहां कानून का राज है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 11, 2024 8:39 PM
533,570
Total deaths
Updated on June 11, 2024 8:39 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 11, 2024 8:39 PM
0
Total recovered
Updated on June 11, 2024 8:39 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles