spot_img
33.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Odisha Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में 4 लोकसभा एवं 28 विधानसभा के लिए मतदान जारी, दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

Odisha Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में 4 लोकसभा एवं 28 विधानसभा के लिए मतदान जारी, दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

Political Desk | BTV Bharat 

ओडिशा में चार लोकसभा एवं 28 विधानसभा के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्र पर लोग पहुंचे हुए हैं। चार लोकसभा सीट बरहमपुर, कालाहांडी, नवरंगपुर एवं कोरापुट लोकसभा सीट तथा इसके अधीन आने वाली 28 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 62,87,222 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है – धर्मेंद्र प्रधान

इनमें से 30,97,527 पुरुष मतदाता, 31,89,060 महिलाएं मतदाता और 635 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। आज के इस चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा, “मैं लोगों से अपील करूंगा कि परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें। ओडिशा में परिवर्तन का बहुत बड़ा माहौल बन चुका है। पिछले 24 साल में यहां की राज्य सरकार की नाकामी के चलते लोगों में गु्स्सा है। इस बार ओडिशा में सत्ता परिवर्तन होगा। हमें स्पष्ट दिख रहा है कि ओडिशा में भाजपा सरकार आएगी।”

ये भी पढ़े: Delhi Bomb Threat: स्कूलों के बाद दिल्ली के दो अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 8:39 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 8:39 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 8:39 PM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 8:39 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles