spot_img
32.9 C
New Delhi
Tuesday, May 21, 2024

प्रियंका का योगी सरकार पर हमला-UP में हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं में वृद्धि को लेकर एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के प्रचार के विपरीत हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।

हाथरस कांड: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का योगी सरकार पर जोरदार हमला, कह दी ये बड़ी बात

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना ऐसे वक्त साधा है जब हाथरस जिले में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस नहीं लेने पर एक आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य घटना में बुलंदशहर में एक व्यक्ति के घर में बने गड्ढ़े से 12 वर्षीय लड़की का शव निकाला गया।

प्रियंका गांधी ने सीएम योदी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और कहा हाथरस में छेड़खानी के खिलाफ मुक़दमा वापस नहीं लेने वाली एक लड़की के पिता की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में कई दिनों से गायब एक बच्ची का शव एक घर में गड़ा हुआ मिला। उन्होंने आरोप लगाया, अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे प्रचार के ठीक विपरीत जमीन पर हर रोज कोई न कोई परिवार न्याय के लिए चीख रहा है।

अखिलेश यादव का पलटवार, कहा-लाल टोपी से क्यों डरते हैं CM योगी, उनकी खुद की भी..

प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था (law & Order) की स्थिति को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया है कि आपराधिक गतिविधियां बेलगाम हैं, जबकि राज्य सरकार ने इन दावों को खारिज किया है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
533,570
Total deaths
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
0
Total recovered
Updated on May 21, 2024 10:15 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles