spot_img
34 C
New Delhi
Sunday, May 12, 2024

Jammu से श्रीनगर जाते समय Kiren Rijiju की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Jammu से श्रीनगर जाते समय Kiren Rijiju की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री

Breaking Desk | BTV Bharat

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है। कार के लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें सामान भरा हुआ था। हादसा रामबन जिले में हुआ। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की अपनी यात्रा के वीडियो ट्वीट किए थे

इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की अपनी यात्रा के वीडियो ट्वीट किए थे। इसमें ‌उन्होंने बताया था कि वे उधमपुर में एक कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने जा रहे हैं। रिजिजू ने जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन के उद्घाटन में भाग लिया। इस मौके पर रिजिजू ने कहा कि अदालतों में लगभग पांच करोड़ मामले लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी न केवल पेंडिंग मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि न्याय देने की प्रोसेस को​​​​ लोगों तक आसानी से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि कांग्रेस न्यायपालिका को धमका रही है। आपातकाल से पहले भी कांग्रेस के लोगों ने न्यायपालिका पर हमला बोला था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 12, 2024 10:07 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 12, 2024 10:07 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 12, 2024 10:07 PM
0
Total recovered
Updated on May 12, 2024 10:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles