spot_img
44.1 C
New Delhi
Wednesday, June 12, 2024

भारतीय तटरक्षक कर्मियों, DRI और कस्टम के संयुक्त अभियान में करीब 32 किलो सोना बरामद

भारतीय तटरक्षक कर्मियों, DRI और कस्टम के संयुक्त अभियान में करीब 32 किलो सोना बरामद

Crime Desk | BTV Bharat

तमिलनाडु में तटरक्षक बल, राजस्व खुफिया निदेशालय और सीमा शुल्क विभाग ने बड़ी कामयाबी हास‍िल की। टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में समुद्र में फेंके गए 11 किलोग्राम सहित कुल 32 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी एक आधिकारिक प्रेस र‍िलीज के जर‍िए दी गई। इसके मुताबिक करीब 20.20 करोड़ रुपये कीमत का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था।

डीआरआई की एक स्‍पेशल खुफिया जानकारी के आधार पर की गई

यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक स्‍पेशल खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। इसके बाद 30 मई को भारतीय तट रक्षक बल और डीआरआई की ओर से एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया गया था। रिलीज के मुताबिक भारतीय तट रक्षक बल की ओर से डीआरआई और कस्‍टम के साथ शुरू किए गए अभियान के चलते तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी।

तटरक्षक बल और डीआरआई की ओर से तैनात संयुक्त टीमों ने मन्नार की खाड़ी में खासतौर से भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास मछली पकड़ने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी।

ये भी पढ़े: Breaking News: Jammu Kashmir में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी हुआ ढेर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 12, 2024 5:51 PM
533,570
Total deaths
Updated on June 12, 2024 5:51 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 12, 2024 5:51 PM
0
Total recovered
Updated on June 12, 2024 5:51 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles