spot_img
40.1 C
New Delhi
Tuesday, June 11, 2024

ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री को अक्षम बताने पर BJP का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यहां का सियासी पारा काफी ऊपर चढ़ गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अक्षम बताने बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने कहा कि ममता ही देश चलाएंगी क्या। पीएम बनने की उनकी बहुत इच्छा थी। लोगों ने उनकी सीटी कम कर दी। हारने के डर से PM पर सवाल उठा रही हैं। लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं कि 10 साल क्या किया। 2 मई को पता चल जाएगा कौन विदा लेगा।

बंगाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ममता बनर्जी ने दिया ये पद

पीएम पर ममता बनर्जी की विवादित टिप्पणी

इससे पहले भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल के शाहगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहीं थी उस दौरान भी पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला करते हुए कहा था कि ‘नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े दंगाबाज हैं, अमेरिका में ट्रंप के साथ जो हुआ, उससे भी ज्यादा बुरा मोदी के साथ यहां होगा। हिंसा से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता।

बंगाल: पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा TMC में शामिल, EC पर लगाए गंभीर आरोप

294 सीटों के लिए होने है विधानसभा चुनाव

आपको बता दें राजनीतिक दृष्टिकोण से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। और यहां बीजेपी की सीधी टक्कर तृणमूल कांग्रेस से है। हर दिन पश्चिम बंगाल का राजनीतिक समीकरण बदलता जा रहा है। बहरहाल बंगाल में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने है। चनुाव 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा चरण- 1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा। तो वहीं रिज्लट 2 मई को आने है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 11, 2024 10:40 PM
533,570
Total deaths
Updated on June 11, 2024 10:40 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 11, 2024 10:40 PM
0
Total recovered
Updated on June 11, 2024 10:40 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles