नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। झारखंड में हेमन्त सरकार के खिलाफ 267 स्थानों पर भाजपा बनाएगी। इस मानव श्रृंखला में पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला और संविदाकर्मी से भाग लेने का किया गया है। हेमन्त सरकार की गहरी निंद्रा को तोड़ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज 264 प्रखंड व 3 महानगरों में मानव श्रृंखला बनाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 19 महीने के सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गया है, प्रदेश जंगल राज की ओर बढ़ रहा है। हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न, बढ़ता उग्रवाद, शोषण, आदिवासियों की नृशंश हत्या लगातार इजाफा हो रहा है जबकि विकास की शून्यता है। उन्होंने कहा की 19 महीने में कांग्रेस झामुमो की सरकार ने एक भी किलोमीटर सड़क निर्माण, बिजली के 19 खंभे, 19 ट्रांसफार्मर, 19 मीटर तार नहीं लगा पाई है। खनिज संपदा की लूट मची है। बालू घाटों पर सत्ताधारी राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा अवैध वसूली, संथाल से स्टोन चिप्स अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश भेजा जा रहा है।
रामगढ़ में बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बालू से लदा छह हाईवा पकड़ा
दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार के कुम्भकर्णी निंद्रा तोड़ने के लिए प्रदेश के सभी प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने पीड़ित, शोषित, वंचित, किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, संविदाकर्मी से भी इस मानव श्रृंखला में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व कांग्रेस झामुमो ने मुंगेरी लाल के हसीन सपने दिखलाए अब पीठ दिखला रहे हैं। झारखंड के भविष्य को मजाक बना दिया है। लड़ाई अब आर पार की होगी। अटल बिहारी बाजपेयी के सपने का झारखंड को टूटने नहीं देंगे।
तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी, नियोजन नीति में देवभाषा संस्कृत, राष्ट्रभाषा हिन्दी, अंतरराष्ट्रीय भाषा इंग्लिश को हटाते हुए सिर्फ उर्दू को रखना दुःखद है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि सामान्य वर्ग का कोई बच्चा, बाहर पढ़ेगा तो उसे इस नियोजन नीति का लाभ नहीं मिलेगा। कांग्रेस झामुमो ने संवैधानिक व्यवस्था को तोड़ने का कार्य किया है।
झारखंड: जिला प्रशासन की ओर से डिवाइन ओंकार मिशन को सौपे गए दो अनाथ बच्चे
शराब ठेके पर आयकर और प्रवर्तन निदेशालय का दरवाजा खटखटाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शराब बेचने की जिम्मेवारी एक खास सिंडिकेट को दी गयी है। इससे भारी राजस्व का नुकसान होने वाला है। गलत तरीके से निविदा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सारे सबूत जमा कर वे इनकम टैक्स व ईडी का दरवाजा खटखटाएंगे।
आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ऊपर भी एक महिला द्वारा शोषण का आरोप लगाया गया है। दोनों मामले में सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से हो जांच की अनुशंसा करे राज्य सरकार। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन में नैतिकता बची है तो जांच की अनुशंसा जरूर करे।