spot_img
40.7 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

GOA में ‘ममता बनर्जी’ से मिले BJP के पूर्व साथी ‘विजय सरदेसाई’

नई दिल्ली: GOA में आगामी ‘विधानसभा चुनाव’ को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर है। सभी दलों के प्रमुख गोवा का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ‘Mamta Banerjee’ भी गोवा दौरे पर हैं। आज ‘Goa Forward Party’ के अध्यक्ष ‘विजय सरदेसाई’ ने ममता बनर्जी से मुलाकात की और राजनीतिक समीकरण पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि अच्छे दिन लाने वाले देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

छठ पर्व को लेकर DDMA के फैसले पर BJP ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री ‘ममता बनर्जी’ ने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जीएसटी से पूरा कारोबार चौपट हो रखा है, देश से वस्तुओं का निर्यात लगातार घट रहा है, किन्तु, भाजपा इन समस्याओं को हल करने के लिए गंभीर नहीं है। साथ ही बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट होने की अपील भी की।

vijay sardesaaii
vijay sardesaaii

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कहा कि – आज ममता बनर्जी से मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री ‘ममता बनर्जी’ क्षेत्रीय गौरव की प्रतीक हैं, हम भी एक क्षेत्रीय दल हैं। हम उनके एक हालिया बयान का स्वागत करते हैं कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए। फॉरवर्ड पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है। पणजी पहुंचीं ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की.

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘विजय सरदेसाई’ ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में मजबूत स्थिति में है और वह ‘तृणमूल कांग्रेस’ के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। इसी साल अप्रैल में ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ के प्रमुख ‘विजय सरदेसाई’ ने भाजपा से अपना गठबंधन खत्म किया था।’विजय सरदेसाई’ ने कहा कि – “इस भ्रष्ट और सांप्रदायिक शासन को समाप्त करने के लिए विपक्ष की एकता महत्वपूर्ण है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 6:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 6:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 6:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 6:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles