spot_img
39 C
New Delhi
Sunday, June 2, 2024

Horoscope, 28 October 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, और किसके लिए है आज का दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 28 October: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य तुला व शनि तथा गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Horoscope, 27 October 2021:तुला-वार्शिक राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

meshrashifal.btv

1. मेष राशिफल-  आज मंगल का प्रभाव शुभ है। चतुर्थ भाव में चन्द्र व तुला का सूर्य जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। गुरु आपकी शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

vrashrashifal.btv

2. वृष राशिफल- चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण जॉब में कोई नया पद दे सकता है। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें

mitoonrashifal.btv

3. मिथुन राशिफल– आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। कर्क व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।नीला रंग शुभ है।

karkrashifal.btv

4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। हरा रंग शुभ है।

sinhrashifal.btv

5. सिंह राशिफल- मंगल व गुरु शुभ हैं।मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

kanyarashifal.btv

6. कन्या राशिफल- बुध इसी राशि में है। सूर्य अब इस राशि से द्वितीय हैं। कोई रुका धन प्राप्त होगा। कर्क का चन्द्रमा व मकर का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

tulaarashifal.btv

7. तुला राशिफल- सूर्य अभी इसी राशि में हैं। आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की संभावना बनाएगा। हरा रंग शुभ है।

brashikrashifal.btv

8. वृश्चिक राशिफल- भाग्य भाव मे चन्द्रमा व तृतीय गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त पाठ करें।

dhanurasshifal.btv

9. धनु राशिफल- गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

makarrashifal.btv

10. मकर राशिफल- गुरु व शनि के इस राशि में व चन्द्र के सप्तम गोचर से कई व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सूर्य तथा  बुध का गोचर बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।नीला रंग शुभ है।

kumbharashifal.btv

11. कुम्भ राशिफल- आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का इस राशि से द्वादश गोचर शुभ है। बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। आईटी व मीडिया जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है।

meenrashifal.btv

12. मीन राशिफल- गुरु व मंगल शुभ हैं। चन्द्रमा आज इस राशि से पँचम व गुरु एकादश है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य का तुला राशि में गोचर प्रशासनिक सेवा में लाभ देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

  • सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2024 7:47 PM
533,570
Total deaths
Updated on June 2, 2024 7:47 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 2, 2024 7:47 PM
0
Total recovered
Updated on June 2, 2024 7:47 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles