spot_img
31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Horoscope 11 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 11 feb 2022 :आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। गुरु कुम्भ व शनि मकर में मार्गी है। शुक्र व मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य भी मकर में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

Horoscope 03 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

meshrashifal.btv

मेष राशिफल-  आज परिवार सहित यात्रा का विचार आ सकता है।  मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रुका कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

 

vrashrashifal.btv

वृष राशिफल-चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द व कम्बल का दान करें।

 

mitoonrashifal.btv

मिथुन राशिफल–मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्वांश रोग की सम्भावना रहेगी।

 

 

karkrashifal.btv

कर्क राशिफल-आज चन्द्रमा इसी राशि से एकादश है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

 

 

sinhrashifal.btv

सिंह राशिफल- व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

 

 

kanyarashifal.btvकन्या राशिफल- कई दिनों से रुका धन प्राप्त होगा। शनि व बुध गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

 

 

tulaarashifal.btv

तुला राशिफल-आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

 

 

brashikrashifal.btv

वृश्चिक राशिफल-चन्द्रमा का सप्तम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। 

 

 

dhanurasshifal.btv

धनु राशिफल- गुरु व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।

 

 

makarrashifal.btvमकर राशिफल-शनि का इसी राशि में सूर्य के साथ व चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व शुक्र व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है।

 

kumbharashifal.btv

कुम्भ राशिफल-गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का चतुर्थ प्रभाव आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

 

 

meenrashifal.btv

मीन राशिफल- चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से द्वादश है जिससे धार्मिक कार्यों में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

 

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
533,570
Total deaths
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
0
Total recovered
Updated on July 27, 2024 10:34 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles