spot_img
33.1 C
New Delhi
Friday, July 26, 2024

Horoscope 16 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 16 feb 2022 :आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है 03:15 pm के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में जाएंगे। सूर्य गुरु कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का 03:15pm के बाद सिंह राशि में गोचर मेष व वृश्चिक  राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

Horoscope 03 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

meshrashifal.btv

मेष राशिफल- आज 03:15pm के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है।    

 

vrashrashifal.btv

वृष राशिफल- व्यवसाय को विस्तार देंगे।शुक्र व मंगल वाहन  खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।सुखद यात्रा का संयोग है।

 

 

mitoonrashifal.btv

मिथुन राशिफल–गुरु का कुम्भ व सूर्य का नवम गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।उड़द का दान करें।

 

karkrashifal.btv

कर्क राशिफल- सूर्य इस समय इसी राशि से अष्टम हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

 

sinhrashifal.btv

सिंह राशिफल- जॉब में सूर्य के कुम्भ व चन्द्र के इस राशि में 03:15 pm के बाद गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

 

kanyarashifal.btvकन्या राशिफल- छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे।03:15pm के बाद  चन्द्रमा का द्वादश  गोचर आर्थिक लाभ देगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

 

 

tulaarashifal.btv

तुला राशिफल-जॉब में संघर्ष है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।तिल व कम्बल का दान करें।

 

 

brashikrashifal.btv

वृश्चिक राशिफल-परिवार में किसी बात को लेकर अति हर्ष हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। 

 

 

dhanurasshifal.btv

धनु राशिफल- आज चन्द्रमा का कर्क व सूर्य का कुम्भ गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

 

makarrashifal.btvमकर राशिफल-03:15 pm के बाद शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है।सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।

 

kumbharashifal.btv

कुम्भ राशिफल-सूर्य अभी इसी राशि में व 03:15 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा इस राशि से सप्तम रहेंगे। चन्द्रमा व सूर्य का गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर का दान करें।

 

meenrashifal.btv

मीन राशिफल- पंचम चन्द्रमा संतान के लिए शुभ है।व्यवसाय में प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।द्वादश सूर्य गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है।सफेद व पीला रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें।अन्न दान करें।

 

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
533,570
Total deaths
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
0
Total recovered
Updated on July 26, 2024 8:25 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles