spot_img
40.7 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

झारखंड: बस-मारुति की सीधी टक्कर, भीषण हादसे में जिंदा जल गए 5 लोग

नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट बुधवार की सुबह एक बड़ी दुर्घटना घटी है जिसमें 5 लोगों के जिंदा जल जाने की खबर आ रही है। दुर्घटना के बाद लगी आग में कार सवार जिंदा जल (Burnt Alive) गए। बताया जाता है कि मृतक एक ही परिवार के हैं। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

झारखंड: रघुवर दास बोले-हेमंत सरकार की नई नीति ‘बांटो और राज करो’

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे के लगभग धनबाद से रांची जा रही महाराजा बस और रामगढ़ से बोकारो की ओर जा रही एक मारुति वैगनार कार रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के निकट सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई। इस घटना की तुरंत जानकारी रजरप्पा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन रजरप्पा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आने तक कहानी खत्म हो चुकी थी।

रामगढ़: उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद मारुति वैन का दरवाजा नहीं खुल पाया। जिसके कारण मारुति में सवार 5 लोग जिंदा जल कर मर गए हैं। वही धनबाद से रांची जा रही महाराजा बस भी पूरी तरह से जल गई है। महाराजा बस में सवार लगभग 20 यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कहीं कुछ नुकसान नहीं होने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी वाहन जल रहे हैं और आवाज आ रही है जिसके कारण नजदीक नहीं जाया जा सकता है। दुर्घटना में क्या नुकसान हुआ है। अभी इसके बारे में नहीं बताया जा सकता है।

मोदी सरकार ने 11 राज्यों को दी 15,721 करोड़ रु का अतिरिक्त कर्ज लेने की इजाजत

वहीं दुर्घटना के बाद रामगढ़ बोकारो हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। पुलिस अधिकारी से पूछने पर बताया कि मौत का आंकड़ा अभी वह नहीं बता सकते हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 5:42 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 5:42 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 5:42 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 5:42 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles